World
9/11 के 25 साल बाद: अल-कायदा का खौफ खत्म, अमेरिकी में अब घरेलू आतंकवाद बना सबसे बड़ा खतरा
रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के हमलों जख्म अभी भी ताजा हैं। वहीं इन हमलों को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। रॉयटर/इप्सोस के एक नए सर्वेक्षण में बात सामने आई है कि इन हमलों के 25 साल बाद अमेरिकी अब विदेशी आतंकवा
लेखक Digital Desk39K पढ़े गए

रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के हमलों जख्म अभी भी ताजा हैं। वहीं इन हमलों को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। रॉयटर/इप्सोस के एक नए सर्वेक्षण में बात सामने आई है कि इन हमलों के 25 साल बाद अमेरिकी अब विदेशी आतंकवादी संगठनों से ज्यादा घरेलू उग्रवादियों के हमलों से डरते हैं।
सर्वेक्षण में जब लोगों से पूछा गया कि आम अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा क्या है, तो 33 प्रतिशत ने घरेलू आतंकवाद बताया। 20 प्रतिशत ने विदेशी आतंकवाद को और 42 प्रतिशत ने सामूहिक गोलीबारी जैसी अचानक हिंसा (भीड़ में चाकूबाजी, गोलीबारी) को सबसे बड़ा खतरा माना।


