World
फ्रांस में फिर म्यूजियम चोरी, रेनायर की 98 करोड़ की दो कीमती पेंटिंग चोरी
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में चोरों ने करीब साल बाद फिर एक म्यूजियम को निशाना बनाया है। फ्रेंच रिवेरा इलाके में एक छोटे म्यूजियम से मंगलवार सुबह प्रसिद्ध फ्रांसीसी चित्रकार पियरे-अगस्ट रेनायर की चार कीमती पेंटिंग चोरी
लेखक Digital Desk63K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में चोरों ने करीब साल बाद फिर एक म्यूजियम को निशाना बनाया है। फ्रेंच रिवेरा इलाके में एक छोटे म्यूजियम से मंगलवार सुबह प्रसिद्ध फ्रांसीसी चित्रकार पियरे-अगस्ट रेनायर की चार कीमती पेंटिंग चोरी हो गई, जिसकी कीमत करीब 90 लाख यूरो (करीब 98 करोड़ रुपये) बताई गई है।
हालांकि अलार्म बजने पर चोर दो पेंटिंग बगीचे में छोड़कर फरार हो गए। इस वारदात से करीब एक साल पहले अक्टूबर, 2025 में चारों ने पेरिस के प्रसिद्ध लूव्र म्यूजियम को निशाना बनाया था। यहां से 8.8 करोड़ यूरो (करीब 965 करोड़ रुपये) के शाही आभूषणों की चोरी हुई थी।


