World
राजनाथ सिंह श्रीलंका पहुंचे, 38 साल में किसी भारतीय रक्षा मंत्री का पहला दौरा; रक्षा संबंध होंगे मजबूत
पीटीआई, कोलंबो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन के दौरे पर श्रीलंका पहुंचे, जो 38 वर्षों में किसी भारतीय रक्षा मंत्री का पहला दौरा है। इस दौरान वे श्रीलंका के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करेंगे, जिसका मकसद दोनों देशों के
लेखक Digital Desk71K पढ़े गए

पीटीआई, कोलंबो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन के दौरे पर श्रीलंका पहुंचे, जो 38 वर्षों में किसी भारतीय रक्षा मंत्री का पहला दौरा है। इस दौरान वे श्रीलंका के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करेंगे, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और रक्षा व समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।
राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारी पुरानी साझेदारी और गहरे ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों के अलावा, श्रीलंका नेबरहुड फर्स्ट और महासागर पहलों के तहत हमारे सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है।"


