डिजिटल डेस्क, रियाद। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के कई नागरिक और आर्थिक ठिकानों पर हमले किए हैं। इन हमलों में कम से कम 73 लोग घायल हो गए हैं। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उनके दक्षिणी हिस्से में मौजूद कई ऊर्जा और तेल कारखानों को निशाना बनाया गया है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब यमन में संघर्ष फिर से तेज हो गया है, सऊदी समर्थित सरकार हूतियों से अपने इलाके वापस लेने की कोशिश कर रही है। वहीं, हूतियों ने सऊदी अरब पर एक जेल पर हवाई हमला करने का आरोप लगाया है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।