डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस के मशहूर रेनॉयर म्यूजियम में मंगलवार को दो चोरों ने सेंधमारी कर लगभग 98 करोड़ रुपये की चार बेशकीमती पेंटिंग्स चुरा लीं। इस चोरी ने फ्रांस के म्यूजियम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
कैग्नेस-सुर-मेर शहर के मेयर ब्रायन मैसन ने बताया कि म्यूजियम से चोरी करने के बाद भागते हुए दोनों संदिग्धों को शहर के सीसीटीवी में देखा गया है। हड़बड़ी में भागते समय चोरों के हाथ से एक पेंटिंग वहीं गिर गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। बाकी तीन कलाकृतियां चोर अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे।