डिजिटल डेस्क, कुआलालंपुर। मलेशिया के बोर्नियो द्वीप पर एक एयरपोर्ट के पास 'फ्लाइंग डॉक्टर सर्विस' का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें मेडिकल स्टाफ समेत पांच लोग सवार थे। अधिकारियों ने अभी तक सारावाक राज्य में हुए इस क्रैश में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है।
मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री जुल्केफली अहमद ने एक बयान में कहा, 'शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में एक पायलट और मंत्रालय के चार कर्मचारी सवार थे, जिनमें एक मेडिकल अफसर, एक असिस्टेंट मेडिकल अफसर और दो नर्सें शामिल थीं।