डिजिटल डेस्क, वारसॉ। पोलैंड की राजधानी वारसॉ में सोमवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां करीब 30 रोबोट्स सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
ये रोबोट्स मानव जैसी आकृति वाले (ह्यूमनॉइड) और कुत्ते जैसे चार पैरों वाले (क्वाड्रूपेड) थे। इन रोबोट्स ने डिजिटल मामलों के मंत्रालय के सामने झंडे लहराए, नारे लगाए।
AI रेगुलेशन की उठी मांग
यह प्रदर्शन 'डेमोक्रेटिज्म' ने आयोजित किया था। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटाइजेशन का श्रम बाजार पर पड़ने वाले असर पर ध्यान दिलाना था। लाउडस्पीकर से 'रोजगार बचाओ, 'नियमों का समय आ गया' और 'इंतजार मत करो, रेगुलेट करो' जैसे नारे लगाए जा रहे थे।