डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध मेट्रोपॉलिटन ओपेरा द मेट के मंच पर उतरने वाले हर कलाकार को ऑडिशन देना पड़ता है, यह नियम इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी लागू होता है। महान संगीतकार मोजार्ट के एक क्लासिक ओपेरा के कुछ पलों के लिए मंच पर आने वाले सांप के किरदार के लिए बाकायदा एक कड़ा ऑडिशन आयोजित किया गया।
इस भूमिका के लिए सांप का चयन करने की जिम्मेदारी जोई जिगफेल्ड को दी गई, जो एक पूर्व कार्निवल कलाकार हैं और इस ओपेरा में स्नेक हैंडलर की भूमिका निभा रही हैं।