डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों में भारतीय-अमेरिकी वोटर डेमोक्रेटिक पार्टी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हाल ही में एशियाई और प्रशांत द्वीपसमूह अमेरिकी समुदायों के बीच एक सर्वे में यह बात सामने आई है।
एशियन एंड पैसिफिक आइलैंडर अमेरिकन वोट और AAPI डेटा के इस सर्वे से पता चलता है कि ये लोग 3 नवंबर को होने वाले चुनाव में भारी संख्या में वोट डालने की तैयारी कर रहे हैं।