डिजिटल डेस्क, पेरिस। एफिल टावर को सोमवार को विजिटर्स के लिए बंद कर दिया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कर्मचारियों ने विरोध में काम छोड़ दिया था। आरोप था कि बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) से जुड़े एक हिंदू धार्मिक ग्रुप के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को उनके वर्क स्टेशन से हटा दिया गया था।
यूरोन्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस की इस मशहूर जगह को चलाने वाली कंपनी SETE ने कहा कि इसे खास हालात की वजह से बंद किया गया। यह विरोध BAPS हिंदू मूवमेंट से जुड़े करीब 100 लोगों के दौरे के बाद हुआ, जिन्होंने वीकेंड पर फ्रांस में एक नए मंदिर का उद्घाटन किया था।