World
ट्रंप ने दिए अमेरिकी प्रांत न्यू मैक्सिको का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ करने के संकेत, विरोध शुरू
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अक्सर अपने फैसले से चौंकाते रहते हैं। अब उन्होंने अमेरिका के एक प्रांत न्यू मैक्सिको का नाम न्यू अमेरिका करने के रविवार को संकेत दिए। उन्होंने न्यू मैक्स
लेखक Jagran News23K पढ़े गए
-1788811765320.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अक्सर अपने फैसले से चौंकाते रहते हैं। अब उन्होंने अमेरिका के एक प्रांत न्यू मैक्सिको का नाम न्यू अमेरिका करने के रविवार को संकेत दिए। उन्होंने न्यू मैक्सिको के नए नाम के साथ नक्शा साझा किया। इस नक्शे में मैक्सिको को काटकर उसकी जगह अमेरिका लिखा है। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने लेक ओंटारियो का नाम बदलकर "लेक अमेरिका" करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।


