World
इजरायल ने युद्धविराम तोड़कर लेबनान पर फिर की बमबारी, 12 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, बेरूत। युद्धविराम के बावजूद इजरायल ने सोमवार को फिर से लेबनान पर बमबारी की। इजरायली सीमा से सटे दक्षिणी भाग में बमबारी में 12 लोग मारे गए और पांच लोग घायल हुए हैं। इससे पहले रविवार को भी इजरायली हमले में दक
लेखक Digital Desk57K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बेरूत। युद्धविराम के बावजूद इजरायल ने सोमवार को फिर से लेबनान पर बमबारी की। इजरायली सीमा से सटे दक्षिणी भाग में बमबारी में 12 लोग मारे गए और पांच लोग घायल हुए हैं। इससे पहले रविवार को भी इजरायली हमले में दक्षिणी लेबनान में सात लोग मारे गए थे।
लेबनान में अमेरिका की मध्यस्थता में जून से युद्धविराम लागू है लेकिन इजरायल इसका उल्लंघन करते हुए शिया सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला के ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। माना जा रहा है कि इजरायल दक्षिणी लेबनान पर कब्जे की तैयारी में है।


