World
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार जर्मनी में सरकार बना सकती है फार राइट पार्टी, 44% वोट मिले
डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सोनी-एनहाल्ट में हुए हालिया क्षेत्रीय चुनावों में फार राइट पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी(एएफडी) ने 44% से अधिक वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह परिणाम दूसरे विश्व य
लेखक Digital Desk84K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सोनी-एनहाल्ट में हुए हालिया क्षेत्रीय चुनावों में फार राइट पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी(एएफडी) ने 44% से अधिक वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह परिणाम दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी राज्य स्तर पर फार राइट पार्टी पार्टी के सत्ता में आने की संभावना पैदा करता है।
पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार उलरिच सिगमंड ने इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया है, इसे बर्लिन की संघीय सरकार के लिए एक कड़ा संदेश बताया है। यह परिणाम स्थापित राजनीतिक दलों, विशेषकर चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की कंज़र्वेटिव क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) के लिए एक बड़ा झटका है।


