World
इंटरनेशनल एयर शो में भाग लेने मिस्र पहुंची वायुसेना की सारंग टीम, दुनिया देखेगी सामर्थ्य
डिजिटल डेस्क, काहिरा। भारतीय वायु सेना (IAF) की फेमस सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अल अलामीन इंटरनेशनल एयर शो के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेने के लिए मिस्र पहुंच गई है। यह टीम आठ से दस सितंबर तक होने वाले एयर शो में अपनी
लेखक Digital Desk61K पढ़े गए
-1788762570029.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, काहिरा। भारतीय वायु सेना (IAF) की फेमस सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अल अलामीन इंटरनेशनल एयर शो के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेने के लिए मिस्र पहुंच गई है। यह टीम आठ से दस सितंबर तक होने वाले एयर शो में अपनी करतब दिखाएगी।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह प्रदर्शन पायलटों के कौशल के साथ भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस सामर्थ्य को दर्शाएगा। इसमें सारंग टीम अपना प्रसिद्ध 'डॉल्फिन लीप' और नया 'स्पॉट स्टॉल टर्न' जैसे हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाएगी। इस इंटरनेशनल एयर शो में वैश्विक वायु सेनाएं और विशेषज्ञ जुटेंगे।


