डिजिटल डेस्क, बीजिंग। महासागरों को भविष्य के न्यूक्लियर फ्यूल के एक असीमित स्रोत के रूप में इस्तेमाल करने की वैश्विक कोशिशों में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीनी शोधकर्ताओं ने एक ऐसा अभूतपूर्व मटीरियल विकसित किया है।
जो समुद्र के पानी से यूरेनियम निकालने में अमेरिकी ऊर्जा विभाग द्वारा तय किए गए लक्ष्य से आठ गुना अधिक तेजी से काम करता है। यह तकनीक ऊर्जा आयात पर निर्भर देशों के लिए भविष्य में एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।