डिजिटल डेस्क, कीव। रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन अपने रक्षा बजट को बढ़ाने के लिए एक अजीबो-गरीब कदम उठाने पर विचार कर रहा है। यूक्रेनी सांसद यारोस्लाव जेलेजनियाक द्वारा पेश किए गए एक नए विधेयक के तहत देश में पोर्नोग्राफी को कानूनी दायरे में लाने की योजना है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, यूक्रेनी सांसद और संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष यारोस्लाव जेलेजनियाक द्वारा समर्थित इस विधेयक में कहा गया है कि एडल्ट इंडस्ट्री को कानूनी दायरे में लाने से देश को लगभग 25 मिलियन डॉलर का टैक्स (रेवेन्यू ) मिल सकता है। इस टैक्स का उपयोग सेना के लिए 30,000 युद्धक ड्रोन खरीदने में किया जा सकता है।