डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल की भयावह बाढ़ और भूस्खलन से बच निकलना ही महिलाओं और नवजात बच्चों की मुश्किलों का अंत नहीं है। अब अस्थायी शिविरों में गर्भवती महिलाओं, प्रसव के बाद की माताओं और नवजातों के सामने भोजन, स्तनपान, स्वच्छता, निजता और इलाज तक पहुंच का संकट खड़ा हो गया है।
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के ताजा आकलन के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रजनन आयु की करीब 98,560 महिलाएं हैं, जिनमें लगभग 5,030 गर्भवती हैं।