जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। आपदाग्रस्त नेपाल में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। नेपाल पुलिस के अनुसार, आपदा में मरने वालों का आंकड़ा 1344 पहुंच गया है, जबकि 5000 से ज्यादा लोग लापता है। इसमें 589 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं 13400 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला जा चुका है।
पीटीआई के अनुसार, गोरखा जिले में नामरंग खोला नदी में नए सिरे से आई बाढ़ में एक सस्पेंशन पुल और चार घर बह गए। साथ ही दो छोटी हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।