डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश हाई कोर्ट ने रविवार को जेल में बंद हिंदू अधिकार नेता चिन्मय कृष्ण दास को दो और मामलों में जमानत प्रदान कर दी, लेकिन उनके रिहा होने की संभावना कम है, क्योंकि उन पर अन्य मामलों में भी आरोप हैं। दास को पिछले महीने भी तोड़फोड़, हमले और सरकारी काम में बाधा डालने से जुड़े दो मामलों में जमानत मिली थी।
चिन्मय कृष्ण दास को नवंबर, 2024 में राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप में देशद्रोह के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था। इससे विरोध प्रदर्शन और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। इसके बाद उन पर हत्या, हत्या के प्रयास और तोड़फोड़ सहित कई अन्य मामले दर्ज किए गए थे।