डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ईरान युद्ध और अमेरिका के हथियारों के भंडार में कमी से जुड़ी गोपनीय जानकारियां मीडिया में लीक होने के मामले में अमेरिका में ज्वाइंट स्टाफ के करीब 50 सदस्यों का पालीग्राफ टेस्ट (झूठ पकड़ने वाला टेस्ट) कराया गया है।
इस कदम का मकसद न सिर्फ उन लोगों की पहचान करना है जिन्होंने शायद जानकारी लीक की हो, बल्कि दूसरे कर्मियों को भी गोपनीय जानकारी पत्रकारों को लीक करने से रोकना है।