World
महिलाओं को काबू में करने के लिए क्या तरीके अपनाता था एपस्टीन? पीड़ित महिला ने पहली बार खोले राज
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के कुख्यात अपराधी और सेक्स ऑफेंडर जेफरी एपस्टीन के मामलों से जुड़ा एक नया और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। एपस्टीन की गिरफ्त में रही जूलिया मोलचानोवा ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी आपबी
लेखक Digital Desk46K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के कुख्यात अपराधी और सेक्स ऑफेंडर जेफरी एपस्टीन के मामलों से जुड़ा एक नया और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। एपस्टीन की गिरफ्त में रही जूलिया मोलचानोवा ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी आपबीती सुनाई है।
पीड़ित महिला ने 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एपस्टीन कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।


