डिजिटल डेस्क, काठमांडू। माउंट एवरेस्ट पर बढ़ती इंसानी गतिविधियों और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से खुम्बु ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है। इसके पीछे की बड़ी वजह इंसानी पेशाब को माना जा रहा है, इससे भविष्य में बड़े प्राकृतिक हादसे का खतरा मंडरा रहा है
दरअसल, नेपाली और अमेरिकी वैज्ञानिकों के एक स्टडी में पता चला है कि एवरेस्ट बेस कैंप पर जुटने वाली पर्वतारोहियों की भीड़, टेंटों से निकलने वाली गर्मी और इंसानी पेशाब हर साल क्लाइंबिंग सीजन के दौरान लगभग 2,500 टन बर्फ को पानी में तब्दील कर रही है।