World
अमेरिका: ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यूयॉर्क सिटी हॉल के ब्लू रूम में 9/11 हमले की 25वीं बरसी के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के मुख्य वकील और अल-कायदा आतंकी के पूर्व ड
लेखक Digital Desk65K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यूयॉर्क सिटी हॉल के ब्लू रूम में 9/11 हमले की 25वीं बरसी के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के मुख्य वकील और अल-कायदा आतंकी के पूर्व डिफेंडर रमजी कासिम को एक प्रतीकात्मक पेन सौंपा गया।
इस घटना ने 9/11 के पीड़ितों के परिवारों और शहर के कई अधिकारियों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। आलोचकों ने मेयर द्वारा किया गया एक अपमानजनक और संवेदनहीन कृत्य करार दिया है, जिसने पीड़ितों के जख्मों को फिर से हरा कर दिया।


