World
अमेरिका के कैलिफोर्निया में छोटा प्लेन क्रैश, दो लोगों की मौत और 2 घायल
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। शनिवार को कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में सिएरा स्काई पार्क हवाई अड्डे के पास एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर है।
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। शनिवार को कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में सिएरा स्काई पार्क हवाई अड्डे के पास एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर है।
यह विमान उत्तर-पश्चिम फ्रेस्नो में सिएरा स्काई पार्क हवाई अड्डे के पास ब्लाइथ एवेन्यू के करीब दुर्घटनाग्रस्त हुआ। फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट ने पुष्टि की है कि मलबे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बचे लोगों को तुरंत गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।


