एएनआई, काठमांडू। नेपाल के रसुवा जिले में भारी बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है।
भारतीय सुरंग बचाव दल नेपाली सेना के साथ मिलकर चिलिमे सुरंग में बचाव कार्य कर रही है। दल ने सुरंग के भीतर जमा पानी निकालने के साथ शाफ्ट में गहराई तक खुदाई का काम भी शुरू किया है।
वहीं, लांगतांग प्रोजेक्ट के पास भी भारतीय दल बचाव कार्य में जुटा हुआ है। यहां से भी मलबा हटाकर कर्मचारियों की तलाश की जा रही है।