World
नवाज शरीफ की बेटी मरियम को अपने ही लोगों से डर, बोलीं- पाकिस्तानी पंजाब को पड़ोसी प्रांतों से अधिक खतरा
पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने शनिवार को स्वीकार किया कि पंजाब को पड़ोसी देशों (भारत, अफगानिस्तान) की तुलना में अपने पड़ोसी प्रांतों से अधिक सुरक्षा खतरा है।
लेखक Digital Desk24K पढ़े गए

पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने शनिवार को स्वीकार किया कि पंजाब को पड़ोसी देशों (भारत, अफगानिस्तान) की तुलना में अपने पड़ोसी प्रांतों से अधिक सुरक्षा खतरा है।
पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है, खासकर पंजाब से सटे खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में।
लाहौर में एक कार्यक्रम में पड़ोसी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कहा, पंजाब में आतंकवाद पड़ोसी सूबों की सीमाओं के जरिए घुस रहा है। दुख की बात यह है कि 13 करोड़ की आबादी वाले पंजाब को पड़ोसी देशों से कम और पड़ोसी राज्यों से ज़्यादा खतरा है।


