World
तिब्बत में लापता लोगों के स्वजनों ने चीन से मांगा जवाब, तिब्बती क्षेत्र में 261 विदेशी नागरिक लापता; ज्यादातर हिंदू
रॉयटर, बीजिंग। नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद बीती 26 अगस्त को आई भयावह बाढ़ में तिब्बत क्षेत्र में मौजूद अनेक तीर्थयात्री लापता हैं। चीन की तरफ से इनको लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने से तीर्थयात्रियों के स्वजनों में ऊ
लेखक Digital Desk39K पढ़े गए

रॉयटर, बीजिंग। नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद बीती 26 अगस्त को आई भयावह बाढ़ में तिब्बत क्षेत्र में मौजूद अनेक तीर्थयात्री लापता हैं। चीन की तरफ से इनको लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने से तीर्थयात्रियों के स्वजनों में ऊहोपोह की स्थिति है।
तीर्थयात्रियों में ज्यादातर भारतीय शामिल थे, जो कैलास मानसरोवर की पवित्र यात्रा पर गए थे। आपदा के 10 दिन बाद भी 261 विदेशी नागरिकों का कुछ पता नहीं चल सका है।


