रॉयटर, मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार वर्ष से चल रहे युद्ध को खत्म कराने के प्रयास में शनिवार को मॉस्को पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है।
इस दौरान पुतिन ने कहा कि रूस और अमेरिका के रिश्ते दोनों देशों के लिए लाभदायक हैं। कई क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर कार्य कर सकते हैं।