रॉयटर, काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर ढहने के बाद आई अचानक बाढ़ के मलबे में दबे लोगों की तलाश अब भी जारी है और लगातार चमत्कारिक नतीजे भी मिल रहे हैं, जो राहत और बचाव में जुटे लोगों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
आपदा के 11वें दिन शनिवार को हाइड्रोपावर परियोजना की सैकड़ों मीटर गहरी सुरंग से एक चीनी नागरिक और मकान के मलबे से 60 वर्षीय महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया।