डिजिटल डेस्क, अबुजा। लाइबेरिया में चिंपांजियों के एक समूह की सेहत पर खास नजर रखी जा रही है। इन चिंपांजियों पर दशकों पहले हेपेटाइटिस बी के नए टीकों का परीक्षण किया गया था। अब वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उन प्रयोगों का उनके स्वास्थ्य पर लंबे समय में क्या असर पड़ा और सामान्य जीवन का दूसरा मौका मिलने के बाद उनके शरीर और व्यवहार में किस तरह के बदलाव आए।
'ह्यूमेन वर्ल्ड फार एनिमल्स' के सेकेंड चांस चिंपांजी रिफ्यूज में इन दिनों पश्चिम अफ्रीकी चिंपांजियों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जांच के लिए उन्हें एनेस्थीसिया दिया जाता है। उनके दांतों की सफाई और एक्स-रे के साथ-साथ दिल, फेफड़ों, नर्वस सिस्टम और खून की भी जांच की जा रही है।