World
भरोसे का संकट, अमेरिका-कनाडा में रखा सोना वापस मंगा रहे यूरोपीय देश
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दुनिया में बढ़ती राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के बीच यूरोपीय देश अपने सोने के भंडार को सुरक्षित ठिकानों के करीब लाने में जुटे हैं। अमेरिका और कनाडा में रखा करीब 313 टन सोना लंदन स्थानांतर
लेखक Digital Desk37K पढ़े गए
-1788629126144.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दुनिया में बढ़ती राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के बीच यूरोपीय देश अपने सोने के भंडार को सुरक्षित ठिकानों के करीब लाने में जुटे हैं। अमेरिका और कनाडा में रखा करीब 313 टन सोना लंदन स्थानांतरित किया जा चुका है। नीदरलैंड भी बड़ी मात्रा में अपना सोना उत्तरी अमेरिका से वापस ला चुका है।
विशेषज्ञ इसे किसी संभावित आर्थिक या भू-राजनीतिक संकट की तैयारी के तौर पर देख रहे हैं।बीबीसी के अनुसार, नीदरलैंड के इस कदम ने खास तौर पर ध्यान खींचा है। माना जा रहा है कि डच केंद्रीय बैंक और अर्थशास्त्री संकट की स्थिति में सोने को तुरंत इस्तेमाल करने की क्षमता अपने हाथ में रखना चाहते हैं। सोने को लंबे समय से ऐसे समय में सुरक्षित संपत्ति माना जाता है, जब वित्तीय बाजारों और मुद्राओं पर भरोसा कमजोर पड़ता है।


