World
नेपाल में कैसे पूरी तरह बर्बाद हुआ जनजीवन और इंफ्रास्ट्रक्चर? आसमान से दिखा तबाही का खौफनाक मंजर
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल इस समय प्राकृतिक आपदा के एक भयानक दौर से गुजर रहा है। ऐसे में हाल ही में सामने आई एक हवाई फुटेज ने नेपाल में मची इस भयावह तबाही की जो बानगी दिखाई है, वह दिल दहला देने वाली है। बाढ़ और बारिश
लेखक Digital Desk85K पढ़े गए
-1788625022087.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल इस समय प्राकृतिक आपदा के एक भयानक दौर से गुजर रहा है। ऐसे में हाल ही में सामने आई एक हवाई फुटेज ने नेपाल में मची इस भयावह तबाही की जो बानगी दिखाई है, वह दिल दहला देने वाली है। बाढ़ और बारिश के इस कहर ने नेपाल के एक बहुत बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे न सिर्फ उपजाऊ जमीन बल्कि वहां की बुनियादी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
सामने आए वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मीलों तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। खेत, जो कभी हरियाली और फसलों से लहलहाते थे, अब कीचड़ और पानी के तालाब में बदल चुके हैं।


