डिजिटल डेस्क, एथेंस। ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास तानाग्रा एयर फोर्स बेस पर शनिवार को आयोजित एथेंस फ्लाइंग वीक एयर शो के दौरान ग्रीस की वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दोनों पायलटों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि हजारों लोगों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में करतब दिखाते समय दो सीटों वाले फैंटम एफ4 जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के क्रैश होने के बाद आग लगने से काले धुएं के बड़े गुबार उठने लगे। हालांकि दर्शकों में से कोई घायल नहीं हुआ।