डिजिटल डेस्क, मैक्सिको सिटी। पश्चिमी मैक्सिको के मिचोआकान राज्य में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक 15 वर्षीय कार्टेल सदस्य और उसके चाचा की मौत हो गई।
मृतक किशोर का नाम अल्बर्टो चुचितो निनी सैंडोवल है। मिचोआकान अटॉर्नी जनरल ऑफिस के अनुसार, वह हिटमैन स्क्वॉड का नेतृत्व करता था और सोशल मीडिया के जरिए अन्य नाबालिगों को कार्टेल में भर्ती करने का काम करता था।
वह अपने चाचा लुइस एल आर-5 बारागान का निजी अंगरक्षक भी था। 39 वर्षीय बारागान कार्टेल डे लॉस रेयेस का सरगना था। अमेरिका उसे नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में चाहता था और उसके सिर पर 30 लाख डॉलर का इनाम घोषित था।