World
ट्रंप के अधिकारियों के दौरे से ठीक पहले रूस ने यूक्रेन पर बरसाईं मिसाइलें, कई शहर धुआं-धुआं; 5 की मौत
डिजिटल डेस्क, कीव। बीते चार साल से ज्यादा समय में जारी रूस और यूक्रेन संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। एक तरफ जहां बीते दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के सामने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा थ
लेखक Digital Desk27K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। बीते चार साल से ज्यादा समय में जारी रूस और यूक्रेन संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। एक तरफ जहां बीते दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के सामने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था और कहा था कि अब कीव की तरह से किसी भी प्रकार का कोई हमला नहीं होगा।
दूसरी तरफ शांति का ये प्रस्ताव केवल एक बयानबाजी बनकर रह गई और रूसी सेना ने शनिवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीएव और बोरिस्पिल के मुख्य हवाई अड्डों पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों के पीछे रूस की सोची-समझी रणनीति बताई है।


