डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के गलियारों में इस समय कूटनीतिक हलचल अपने चरम पर है। मौजूदा समय में दुनिया भर में सुलगते संघर्षों और गहरे भू-राजनीतिक संकटों के साए के बीच, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र का आगाज आठ सितंबर से हो रहा है। इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 सितंबर को दोपहर के सत्र में दुनिया को संबोधित करेंगे।