डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ के बाद लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे एक चीनी कर्मचारी को 10 दिन बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
नेपाली सेना को एक और बड़ी सफलता मिली है। सेना ने क्षतिग्रस्त घर के अंदर दबी 64 वर्षीय महिला को सभी मुश्किलों के बावजूद जिंदा पाया। महिला का रेस्क्यू कर लिया गया है।