डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी सरकार के जांचकर्ताओं ने पत्रकारों को खुफिया जानकारी लीक होने के मामले में ज्वाइंट स्टाफ के लगभग 50 सदस्यों का पॉलीग्राफ यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह संवेदनशील जांच अमेरिका के उन्नत हथियारों में लंबी दूरी की मिसाइलों और पैट्रियट इंटरसेप्टर जैसे महत्वपूर्ण युद्धक सामानों के घटते भंडार से जुड़ी गुप्त सूचनाएं लीक होने पर केंद्रित थी।