डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के जियांग्शी प्रांत के गाओपिंग कस्बे में आए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं।
यह आपदा ऐसे समय में आई है जब चीन पहले ही खराब मौसम का सामना कर रहा है और तटीय इलाकों में सॉडेल तूफान के कारण मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
सरकारी न्यूज चैनल सीसीटीवी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद गाओपिंग में बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और अधिकारी फंसे हुए लोगों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल मलबे में दबे लोगों की स्थिति के बारे में तुरंत कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।