World
बदल जाएगा दुनिया का मानचित्र, संयुक्त राष्ट्र ने अफ्रीका के असली आकार वाले नक्शे को दी मंजूरी
रॉयटर, न्यूयॉर्क। बचपन से हम किताबों में दुनिया का जो नक्शा देखते आए हैं, अब उसे बदलने की तैयारी की जा रही है। विश्व का एक ऐसा नक्शा अपनाने की बात चल रही है, जिसमें देशों और महाद्वीपों का आकार जमीन पर उनके असली आकार के अ
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

रॉयटर, न्यूयॉर्क। बचपन से हम किताबों में दुनिया का जो नक्शा देखते आए हैं, अब उसे बदलने की तैयारी की जा रही है। विश्व का एक ऐसा नक्शा अपनाने की बात चल रही है, जिसमें देशों और महाद्वीपों का आकार जमीन पर उनके असली आकार के अनुपात में दिखे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को 16वीं सदी के मर्केटर ग्लोबल मैप को छोड़कर देशों के असली आकार को ज्यादा सही ढंग से दिखाने वाले नक्शे को अपनाने के पक्ष में वोट दिया।


