World
सुरंगों के अंदर बने थे कमांड सेंटर, किचन और शॉवर, इजरायली सेना ने हिजबुल्ला लड़ाकों के गुप्त ठिकानों को कराया खाली
रॉयटर, बेरूत। इजरायली सेना ने लेबनान के पहाड़ी इलाके में सुरंगों के संजाल में बने हिजबुल्ला के परिसर को खाली करा किया है। कहा है कि इजरायली सेना ने अली अल ताहेर रिज के नीचे बनी सुरंगों से हिजबुल्ला लड़ाकों को हटा दिया है
लेखक Digital Desk42K पढ़े गए

रॉयटर, बेरूत। इजरायली सेना ने लेबनान के पहाड़ी इलाके में सुरंगों के संजाल में बने हिजबुल्ला के परिसर को खाली करा किया है। कहा है कि इजरायली सेना ने अली अल ताहेर रिज के नीचे बनी सुरंगों से हिजबुल्ला लड़ाकों को हटा दिया है और उन पर कब्जा कर लिया है।
यह सुरंग परिसर दशकों से हिजबुल्ला का रणनीतिक ठिकाना था और उसमें हथियारों के बड़े-बड़े गोदाम थे। इस पर कार्रवाई की योजना के सार्वजनिक होने पर ईरान ने इजरायली सेना पर हमले की धमकी दी थी।


