World
जयशंकर पोलैंड के समकक्ष से मिले, व्यापार, निवेश और रक्षा पर की चर्चा
पीटीआई, वारसॉ। विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन के बाद अब पोलैंड के दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को पोलैंड के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की से मुलाकात की।
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए

पीटीआई, वारसॉ। विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन के बाद अब पोलैंड के दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को पोलैंड के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की से मुलाकात की।
दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, अंतरिक्ष, एआई, सेमीकंडक्टर, रक्षा और ऊर्जा समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्षों के अलावा वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा की।
यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा के बाद पोलैंड की राजधानी वारसा पहुंचे जयशंकर ने पोलैंड के राष्ट्रपति कैराल नवरोकी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के मुद्दे और यूक्रेन संघर्ष व पश्चिम एशिया के हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।


