World
'हम बहुत जल्द पिकएक्स माउंटेन पर हमला करेंगे', ईरान के परमाणु ठिकानों को लेकर ट्रंप की चेतावनी
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका बहुत जल्द ईरान के पिकएक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है। पिकएक्स माउंटेन, ईरान के अत्यधिक क्षतिग्रस्त नतांज यूरेनियम संवर्धन केंद्र क
लेखक Digital Desk60K पढ़े गए
-1788575570144.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका बहुत जल्द ईरान के पिकएक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है। पिकएक्स माउंटेन, ईरान के अत्यधिक क्षतिग्रस्त नतांज यूरेनियम संवर्धन केंद्र के पास है। यह एक बहुत अधिक सुरक्षित जगह है जहां बहुत गहराई में दो टनल कांप्लेक्स हैं। ट्रंप के इस बयान बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने यह भी बताया कि विशेष दूत स्टीव विटकाफ और जेरेड कुशनर (ट्रंप के दामाद) यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने का एक प्रस्ताव पेश करने के लिए रूस और यूक्रेन जा रहे हैं।


