World
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का बेटा गिरफ्तार, एयरबस डील में 8 लाख डॉलर रिश्वत लेने का आरोप
डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बड़े बेटे नामल राजपक्षे को भ्रष्टाचार विरोधी संस्था CIABOC ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नमाल राजपक्षे पर श्रीलंकाई एयरलाइंस के लिए एयर
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बड़े बेटे नामल राजपक्षे को भ्रष्टाचार विरोधी संस्था CIABOC ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नमाल राजपक्षे पर श्रीलंकाई एयरलाइंस के लिए एयरबस विमान में 800,000 डॉलर (8 लाख डॉलर) की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, 40 वर्षीय नामल राजपक्षे को शुक्रवार को CIABOC के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। इस दौरान उनसे करीब 5 घंटे पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कोलंबो के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।


