रॉयटर, कीव। रूस ने शुक्रवार को लगातार दसवें दिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमला किया। ताजा ड्रोन हमले का निशाना यूक्रेन की खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसी एसबीयू का मुख्यालय बना है। कीव के मध्य स्थित इस भवन पर दिन के समय हुए हमले में आग लग गई, सात लोग घायल हुए हैं।
एसबीयू को रूस में युद्ध के दौरान हुए कई बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। एसबीयू भवन के सामने स्थित एक बेकरी का भवन भी रूसी हमले में ध्वस्त हो गया। इन हमलों से लगी आग का धुआं कीव के आकाश पर छा गया है।