World
केन्या सरकार ने क्यों दिया टाटा केमिकल्स को कारोबार समेटने का आदेश?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने गुरुवार को भारत की टाटा केमिकल्स को देश में अपना कारोबार समेटने का आदेश दिया। सरकार ने आरोप लगाया कि कंपनी की मौजूदगी से केन्या को कोई फायदा नहीं हुआ।
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने गुरुवार को भारत की टाटा केमिकल्स को देश में अपना कारोबार समेटने का आदेश दिया। सरकार ने आरोप लगाया कि कंपनी की मौजूदगी से केन्या को कोई फायदा नहीं हुआ।
राष्ट्रपति रूटो ने कहा कि टाटा केमिकल्स ने इतने सालों में केन्या में कोई नया प्लांट नहीं लगाया। उनकी मौजूदगी से देश को कोई लाभ नहीं पहुंचा। उन्होंने पूछा, 'क्या हम दूसरे के गुलाम हैं?'
रूटो ने बताया कि सरकार टाटा केमिकल्स के कारोबार को संभालने के लिए दो नई कंपनियां लाएगी। यह फैसला केन्या के माइनिंग, ब्लू इकोनॉमी और मैरीटाइम अफेयर्स मंत्रालय से जुड़े मुद्दों के बीच आया है।


