World
'बेटा जिंदा वापस आएगा, कभी नहीं छोड़ी उम्मीद', नेपाल टनल वर्कर के परिवार ने बताया कैसे 9 दिन बाद हुआ चमत्कार?
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। पिछले 9 दिनों में हर गुजरते पल के साथ कबीर महर्जन का परिवार यह मामने के करीब पहुंच रहा था कि वह भी नेपाल बाढ़ का शिकार हो गए हैं। निराशा के पलों में त्रिशूरी टनल वर्कर के पिता कहते थे कि मलबे से उ
लेखक Digital Desk63K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। पिछले 9 दिनों में हर गुजरते पल के साथ कबीर महर्जन का परिवार यह मामने के करीब पहुंच रहा था कि वह भी नेपाल बाढ़ का शिकार हो गए हैं। निराशा के पलों में त्रिशूरी टनल वर्कर के पिता कहते थे कि मलबे से उनके जिंदा निकलने की संभावना न के बराबर है।
परिवार के अन्य सदस्य भी चुपचाप उनकी मौत की खबर सुनने के लिए खुद को तैयार कर रहे थे। हालांकि, कोई भी उनकी मां के इस अटूट विश्वास को नहीं डिगा सका कि उनका बेटा जिंदा वापस आएगा।


