आईएएनएस, क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना को फिर निशाना बनाया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शुक्रवार को प्रांत के जियारत और सुराब जिलों में पाकिस्तानी बलों को निशाना बनाकर किए गए दो हमलों की जिम्मेदारी ली। इन हमलों में 25 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं।
बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने एक बयान में कहा कि लड़ाकों ने जियारत क्रॉस पर पाकिस्तानी सैन्य काफिले के चार वाहनों पर हमला। इनमें से एक सैन्य ट्रक समेत दो वाहन तबाह हो गए और 18 सैनिक मारे गए।