डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। हिंदू अमेरिकी नेताओं ने गुरुवार को अमेरिकी अखबार 'द वाल स्ट्रीट जर्नल' में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लेकर छपे एक पूरे पेज के पेड विज्ञापन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एकता और विविधता के प्रति सम्मान का संदेश देने वाले इस विज्ञापन ने समुदाय को अपनी विरासत पर गर्व महसूस कराया।
यह पेड विज्ञापन अखबार के तीन सितंबर के अंक में पेज ए5 पर प्रकाशित हुआ। इसमें भागवत की एक तस्वीर और 29 अगस्त को न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' में उनके भाषण का एक संदेश शामिल था।