डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नुवाकोट जिले की बाढ़ से प्रभावित बिदुर नगरपालिका में अलग-अलग जगहों से लिए गए पीने के 15 सैंपलों में से पांच में ई कोलाई बैक्टीरिया पाया गया है।
द काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार, नगरपालिका के सीनियर लैब टेक्नीशियन कृष्ण प्रसाद रिजाल ने बताया, '15 में से पांच सैंपलों में ई कोलाई मिला है। हमने उन पानी के स्रोतों में क्लोरीन मिला दिया है।'
यह जानकारी तब सामने आई जब स्वास्थ्य अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों में हैजा और अन्य पानी से फैलने वाली बीमारियों की आशंका को देखते हुए तैयारी कर रहे हैं।